हत्या के आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के सेलीबेली गांव चौक पर जेनरल स्टोर का दुकान चला रहे सेवानिवृत सहायक
मधुबनी। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के सेलीबेली गांव चौक पर जेनरल स्टोर का दुकान चला रहे सेवानिवृत सहायक पुलिस अवर निरीक्षक 60 वर्षीय रामनरेश महतो की हुई हत्या के मुख्य आरोपी विनोद मंडल को थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सेवानिवृत जमादार की हत्या में कुल पांच आरोपी हैं। जिसमें मुख्य आरोपी विनोद मंडल को गुप्त सूचना के आधार पर कलुआही चौक से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है। घटना के अन्य चार आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए संदेह के आधार पर जगह-जगह छापेमारी जारी है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मालूम हो कि बीते 24 नवम्बर को सेलीबेली गांव के चौक पर हाल ही के 31 अगस्त को जयनगर थाना से रिटायर्ड जमादार स्व. मौजे महतो के 60 वर्षीय पुत्र राम नरेश महतो की हत्या उसके दुकान पर नमक बोरी ट्रैक्टर पर से लदे उतरवाने को लेकर हुए विवाद में हो है। उक्त घटना को लेकर स्थानीय थाना में परिजन के बयान पर कांड संख्या 144/15 दर्ज किया गया है। जिसमें पांच लोगों का नाम शामिल है। दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही विनोद मंडल, संतोष मंडल, परिक्षण मंडल समेत दो महिलाएं रामरती देवी और बबीता देवी शामिल हैं।