डांस कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरा जलवा
मधुबनी। स्थानीय पब्लिक पुस्तकालय परिसर में रावण वध समिति द्वारा व विजिट इंडिया ऑफ राजनगर के सौजन्य स
मधुबनी। स्थानीय पब्लिक पुस्तकालय परिसर में रावण वध समिति द्वारा व विजिट इंडिया ऑफ राजनगर के सौजन्य से आयोजित डांस कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चे-बच्चियों ने जम कर जलवे बिखेरे। बाल कलाकारों की एक से बढ़कर एक दमदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। संतोष गुप्ता के संचालन एवं नंदू महतो व राजा साह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विश्वनाथ पूर्वे, नवीन राय, नितेश्वर झा छोटू एवं कर्मवीर द्वारा प्रस्तुत प्रहसन ने दर्शकों को लोट-पोट कर दिया। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को विजिट इंडिया के निदेशक विनय मिश्रा एवं पब्लिक पुस्तकालय के अध्यक्ष श्रवण साह, सचिव मौसम गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रवीण धिरासरिया व कार्यालय प्रभारी राकेश साह ने पुरस्कृत किया। पब्लिक पुस्तकालय समिति एवं रावण वध समिति को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के वास्ते पंसस मोना सर्राफ की ओर से ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर अमरनाथ प्रसाद, आयोजन समिति के रमण अकेला, चन्दन ¨सह, संजीव सर्राफ, नंदू महतो, शैलेन्द्र गुप्ता, अनिल ¨सह, दीपक साह, चन्दन ठाकुर, अमित राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद थे।