वाहन चे¨कग अभियान में 6.05 लाख जब्त
मधुबनी । विधान सभा चुनाव के मद्देनजर इन दिनों जिले भर में सघन वाहन चे¨कग अभियान चलाया जा रहा है। वाह
मधुबनी । विधान सभा चुनाव के मद्देनजर इन दिनों जिले भर में सघन वाहन चे¨कग अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चे¨कग अभियान में पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल तो शामिल रहते ही हैं, केन्द्रीय बलों का भी सहयोग लिया जा रहा है। उड़नदस्ता भी इस वाहन चे¨कग अभियान पर पैनी नजर रख रहे हैं। रविवार को नगर थाना क्षेत्र में भी सघन वाहन चे¨कग अभियान चला। लेकिन रविवार का दिन होने के कारण शहर में लोगों का आमद कम रहा। जिस कारण वाहन चे¨कग अभियान के दौरान नगर थाना पुलिस को तो कोई खास कुछ हाथ नहीं लगी लेकिन पंडौल थाना पुलिस को तत्काल एक बड़ी कामयाबी हाथ लग गई। पंडौल बाजार स्थित उच्च विद्यालय चौक के पास पंडौल थानाध्यक्ष रुपक रंजन ¨सह के निर्देश पर इस थाना के कई पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल दंडाधिकारी सुरेश कुमार यादव के देखरेख में सघन वाहन चे¨कग अभियान चला रहे थे। इस सघन वाहन चे¨कग अभियान के दौरान एक स्कार्पियों की जब तलासी ली गई तो 6 लाख 5 हजार 500 रुपये नकदी मिला। मौके पर ही इस नकदी राशि को जब्त कर लिया गया। स्कार्पियो को भी जब्त कर लिया गया है। साथ ही इसकी सूचना व्यय कोषांग के नोडल पदाधिकारी को भी दे दी गई है। जिनकी नकदी व स्कार्पियो जब्त किया गया है वह अपने आपको दरभंगा के लालबाग का रहने वाला व जूता व्यवसायी अकलुद्दीन बता रहा है। अकलुद्दीन ने पूछताछ में बताया कि वह जूता व्यवसायी है तथा मधुबनी से कलेक्शन कर वह दरभंगा वापस लौट रहा था। लेकिन अब इस मामले की जांच की जा रही है कि अकलुद्दीन के दावे में कितना दम है। इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि कहीं इस नकदी का प्रयोग तो विधान सभा चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नहीं तो किया जाना था। जांच में अगर अकलुद्दीन का दावा सही निकला तो जब्त की गई नकदी व स्कार्पियो उसे रिलीज कर दिया जाएगा। लेकिन लगातार सघन वाहन चे¨कग अभियान चलते रहने से अवांछित लोगों में भय तो जरुर समा गया है।