अनशन दूसरे दिन भी जारी
मधुबनी। लखनौर प्रखण्ड के दीप पश्चिमी पंचायत के केन्द्र संख्या 160 शिरपुर मुसहरी में सेविका पद के चयन
मधुबनी। लखनौर प्रखण्ड के दीप पश्चिमी पंचायत के केन्द्र संख्या 160 शिरपुर मुसहरी में सेविका पद के चयन को लेकर अनुमंडल कार्यालय पर एक अभ्यर्थी ममता मंडल द्वारा सोमवार को शुरू किया गया अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार तक सिर्फ नैतिक समर्थन दे रहे भाकपा माले ने मंगलवार को खुद को इस अनशन से जोड़ लिया। भाकपा माले के नेता योगनाथ मंडल एवं एक अन्य जय कुमार मंडल के द्वारा ममता मंडल के समर्थन में अनशन शुरू कर दिया गया है। इससे अनशनकारियों की संख्या अब बढ़कर तीन हो गई है।
क्या है मामला:
लखनौर सीडीपीओ कार्यालय मनमर्जी तरीका अपनाकर ममता मंडल के दावा को खारिज कर दिया तथा चयन सूची के द्वितीय क्रमांक पर मौजूद रेणु देवी का चयन कर लिया। ममता मंडल ने विरोध किया लेकिन उसकी एक न सूनी। हर थाककर ममता मंडल ने डीएम को आवेदन दिया। डीएम ने गंभीरता दिखाई और जांच का मामला वाया एसडीओ अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी के पास पहुंचा। जांच के दौरान अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी ने ममता मंडल के तथ्य को सही पाया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी लखनौर के चयन समिति की कार्यवाही पंजी के वरीयता सूची में भी ममता मंडल प्रथम स्थान पर है जबकि रेणु देवी दूसरे स्थान पर है।
नहीं हुई कोई कार्रवाई:
अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी द्वारा इस जांच प्रतिवेदन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई जिस कारण ममता मंडल ने गांधीवादी तरीका अपनाते हुए आमरन अनशन शुरू किया है। आमनरन अनशन स्थल पर प्रशासन ने एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। अनशनकारी ममता मंडल ने बताया कि रात में न तो सुरक्षा की ही कोई व्यवस्था थी और न ही मजिस्ट्रेट ही थे। चिकित्सक के द्वारा भी स्वास्थ्य का परीक्षण नहीं किया गया है।