हड़ताल में करेंगे शिरकत
मधुबनी। केन्द्रीय श्रम संगठन द्वारा राष्ट्रव्यापी आहवान पर 2 सितंबर को राष्ट्रीय आम हड़ताल रहेगी
By Edited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 11:33 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 11:33 PM (IST)
मधुबनी। केन्द्रीय श्रम संगठन द्वारा राष्ट्रव्यापी आहवान पर 2 सितंबर को राष्ट्रीय आम हड़ताल रहेगी। इस संबंध में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के जिला संयोजक रामचन्द्र शर्मा ने जिला पदाधिकारी को एक आवेदन देकर कहा है कि महंगाई पर रोक, 15 हजार न्यूनतम मजदूरी, श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी संशोधन बंद करने, ठेका मजदूरी बंद करने सहित कुल 12 मांगों को लेकर मधुबनी में आम हड़ताल रहेगी। इसमें सभी ट्रेड यूनियनों से संबंध लोग हिस्सा लेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें