रैली को ले दिखा गजब का उत्साह
मधुबनी। महागठबंधन की पटना में रविवार को स्वाभिमान रैली में भागीदारी लेकर यहां महागठबंधन दलों के नेता
मधुबनी। महागठबंधन की पटना में रविवार को स्वाभिमान रैली में भागीदारी लेकर यहां महागठबंधन दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं में रैली में गजब का उत्साह देखा गया। शनिवार दोपहर बाद से ही रैली में भागीदारी के लिए जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न हिस्सों से महागठबंधन दलों के जत्था का पटना रवाना होते रहे। कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव कृष्णकांत झा गुड्डू के नेतृत्व में मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से छोटे-बड़े वाहनों से बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों का जत्था रैली के लिए रवाना हुआ। वहीं जिला जदयू अध्यक्ष अब्दुल कैयूम व जिला प्रवक्ता प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जत्था निजी वाहन व ट्रेन से पटना के लिए रवाना हुए। जदयू जिलाध्यक्ष अब्दुल कैयूम ने बताया कि रैली में जिले से करीब 50 हजार कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। इधर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से महागठबंधन दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं का जत्था देर संध्या तक पटना के लिए रवाना होते रहे।