महिला ने की खुदकुशी की कोशिश
मधुबनी। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड न. 4 की एक विवाहित महिला द्वारा चूहा मारने की दवा खा कर जान देने
By Edited By: Published: Wed, 29 Jul 2015 11:16 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2015 11:16 PM (IST)
मधुबनी। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड न. 4 की एक विवाहित महिला द्वारा चूहा मारने की दवा खा कर जान देने की नाकाम कोशिश किए जाने की जानकारी मिली है। उसे बेहोशी की हालत में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से प्राथमिक इलाज के वाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। बेहोश महिला वार्ड न. 5 के निवासी रामाशीष मंडल की 25 वर्षीया पत्नी अनिता देवी बतायी जाती है। घटना का कारण पारिवारिक कलह के बताया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें