गृह रक्षकों के साथ सौतेलापन बर्दाश्त नहीं
मधुबनी, संस : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ जिला शाखा के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय परिसर म
मधुबनी, संस : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ जिला शाखा के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय परिसर में गृह रक्षकों की आमसभा सोमवार को हुई। भागवत यादव की अध्यक्षता में आमसभा को संबोधित करते हुए संघ के वरीय उपाध्यक्ष कन्हैया राम ने बिहार सरकार पर वादाखिलाफी, तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गृह रक्षकों के साथ सौतेलापन बर्दास्त नहीं की जाएगी। सचिव गुरुदेव पासवान ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा गृह रक्षकों की उम्र सीमा 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष सहित अन्य मांगों की स्वीकृति प्रदान किया गया था। जिसे वर्तमान मुख्यमंत्री द्वारा रद कर दिया गया। गृह रक्षकों के पांच सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके तहत 11 मई को गृह रक्षकों द्वारा रायफल, गोली विभाग में जमा कर दिया जाएगा। 15 मई को चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। आमसभा को सचिव रामविनय वर्मा, देवेन्द्र सिंह, रामगुलाम प्रसाद सहित अन्य ने संबोधित किया। आमसभा में रामसुरत यादव, विजय कुमार यादव, मो. मुन्ना, सुरेन्द्र कुमार, तपेश्वर महतो, ज्ञानी यादव, रामेश्वर यादव, हरि राय, मो. आसीम खां, मुनीदेव प्रसाद सिंह, भगवानदेव मिश्र, कामेश्वर मेहरा, महेन्द्र साह, अनुराग यादव, रामचन्द्र पासवान, रामकरण यादव, रामनन्दन यादव, परीक्षण यादव सहित अन्य ने हिस्सा लिया।