Move to Jagran APP

मां जानकी का चरित्र अनुकरणीय

मधवापुर(मधुबनी), संस : मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम सीतामढ़ी से चली जानकी रथ यात्रा का शुक्रवार

By Edited By: Published: Sat, 25 Apr 2015 01:05 AM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2015 01:05 AM (IST)
मां जानकी का चरित्र अनुकरणीय

मधवापुर(मधुबनी), संस : मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम सीतामढ़ी से चली जानकी रथ यात्रा का शुक्रवार को साहरघाट पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। रथ के पहुंचते ही बड़ी संख्या में महिला, पुरुषों ने राम-सीता की प्रतिमा विधिवत पूजा अर्चना की। रथ यात्रा के साहरघाट पहुंचने पर जिला पार्षद सह भाजपा नेता अजय भगत के नेतृत्व में लोगों ने भव्य स्वागत किया। रथ के साथ चल रहे लोगों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। रथ का नेतृत्व कर रहे भाजपा के प्रदेश महामंत्री मृत्युंजय झा ने बताया कि यह रथ यात्रा गत 23 अप्रैल को मां जानकी की जन्म स्थली पुनैरा धाम सीतामढ़ी से चलकर अहिल्या स्थान, उच्चैठ भगवती स्थान होते हुए साहरघाट पहुंची है। इसके बाद यहा से गिरजा स्थान, कल्याणेश्वर स्थान, सौराठ, राजनगर स्थित देवी स्थान, कपिलेश्वर, पचाढ़ी, भवानीपुर होते हुए 27 अप्रैल को मधुबनी पहुंचेगी। जहा नगर भवन में भव्य तरीके सें जानकी नवमी महोत्सव मनाया जाएगा। रथ के साथ जितेन्द्र झा, राजू कुमार राज, संजीव पाडेय, वीरेन्द्र सहनी आदि लोग चल रहे हैं। रथ यात्रा साहरघाट में कुछ देर रुकने के बाद लोगों ने गिरजा स्थान के लिए विदा कराया। मौके पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष काशीनाथ मिश्र, रामनरेश चौधरी, सीताराम साह, अजय भगत, रीवकात झा, समेश राय सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

loksabha election banner

हरलाखी संस के अनुसार, मा जानकी की जन्म भूमि सीतामढ़ी के पूनौराधाम से मिथिलाचल के परिक्रमा पर निकला मा जानकी रथ हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के मनोकामना स्थान, गिरीजास्थान और कल्याणेश्वर स्थान का परिभ्रमण करते हुए सौराठ सभा के लिए रवाना हुई। जहा सैकड़ों लोगों ने मा जानकी की पूजा अर्चना की और पुष्पाजलि अर्पण किया। इस दौरान मौजूद लोगों द्वारा रथ का स्वागत किया गया और मा जानकी की जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जानकी सेना के मुख्य संरक्षक मृत्युंजय झा ने संबोधन करते हुए कहा कि हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी भव्यपूर्वक विवाह पंचमी व राम जन्मोत्सव मनाया जाता है। हरलाखी विधानसभा संयोजक देवानंद मिश्र सुमन ने कहा कि मा जानकी का आचरण मिथिलाचल की हर बेटियों के लिए न केवल अनुकरणीय है, बल्कि गौरवान्वित करने वाला भी है। मौके पर जिप सदस्य सह भाजपा नेता अजय भगत, भारत-नेपाल सीमा जागरण मंच के संयोजक ललित झा, वीरेंद्र झा, कार्यक्रम समनव्यक संजीव पाडेय, बबलू पाडेय, उमेश मेहता, राम सुदिष्ट साह, सज्जन नायक, बिल्टू सहनी, सुरेश पासवान, सीताराम साह व सरोज कुमार झा के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.