भूमिहीनों को मिले जमीन
मधुबनी, संस : बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन जिला इकाई के तत्वावधान में 8 सूत्री मांगों को लेकर
मधुबनी, संस : बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन जिला इकाई के तत्वावधान में 8 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष गुरुवार को घूरन सदाय की अध्यक्षता में धरना दिया गया। मौके पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने खाद्य सुरक्षा कानून को माखौल करार दिया। धरना बाद एक शिष्टमंडल द्वारा जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंपा गया।
मुख्य मांगें
- सभी तरह के पर्चाधारकों को जमीन पर दखल कब्जा दिलाई जाय।
- भूमिहिनों को घर निर्माण हेतु 10 डिसमल जमीन मुहैया कराया जाय।
- वंचित परिवारों को राशन कार्ड व खाद्यान्न उपलब्ध कराई जाय।
- सभी गरीबों को बीपीएल सूची में शामिल किया जाय।
- मनरेगा के तहत जॉब कार्ड धारकों को कार्य नहीं मिलने पर भत्ता की सुविधा प्रदान की जाय।
- सभी तरह के पेंशन धारकों का भुगतान ससमय किया जाय।
- दलित, महिला, अल्पसंख्यक पर अत्याचार पर रोक लगाई जाय आदि।
धरना में इन्होंने लिया हिस्सा
विवेक कुमार, अशोक यादव, उमेश राय, तैयब, झरी लाल पासवान, विद्यानंद शास्त्री, उमेश घोष, रामसागर कुंवर, रामअवतार साह, लक्ष्मी यादव, सुनील मिश्रा, भोगेन्द्र यादव, रामेन्द्र नारायण ठाकुर, हारुल, जीबछ यादव, श्री प्रसाद सदाय, सुकमारी देवी सहित अन्य ने धरना में हिस्सा लिया।