नशेड़ियों के खिलाफ छेड़ा अभियान
जागरण संवाददाता, मधुबनी : नगर थाना पुलिस इन दिनों जुआरियों तथा नशे में धुत होकर अमर्यादित व्यवहार कर
जागरण संवाददाता, मधुबनी : नगर थाना पुलिस इन दिनों जुआरियों तथा नशे में धुत होकर अमर्यादित व्यवहार करने वाले के खिलाफ अभियान छेड़ रखी है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने जहां तीन जुआरियों को दबोचा वहीं नशे में धुत होकर नगर थाना मोड़ पर अमर्यादित व्यवहार करने वाले एक नशेबाज को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। नशेबाज को पुलिस ने चिकित्सकीय जांच भी कराया। चिकित्सकीय जांच में शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि भी हुई है। नगर थाना पुलिस के उक्त अभियान से जुआरियों तथा शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है।
नगर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि कोतवाली चौक अग्रवाल टोला निवासी पंकज सिंह शनिवार की शाम नशे में धुत होकर थाना मोड़ पर अमर्यादित व्यवहार व हंगामा मचा रहा था। जिस कारण उसे गिरफ्त में लेकर चिकित्सकीय जांच कराया गया। चिकित्सकीय जांच में शराब का सेवन करने की पुष्टि की गई है। अब उसके खिलाफ अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
वहीं दूसरी ओर शनिवार को ही नगर थाना पुलिस गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली कि लहेरियागंज शहीद भगत सिंह कालोनी में पुल के पास जुआरियों का जमावड़ा है। वहां कई लोग जुआ खेल रहा है। इस सूचना पर सअनि डिप्टी सिंह के नेतृत्व में सशस्त्र गश्ती दल वहां जाकर जुआरियों की घेराबंदी शु़रू की। पुलिस को देखते हुए जुआरी भागने लगे। लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर तीन जुआरी लहेरियागंज निवासी मो. अनीस व मो. अजीम व बलराम कुमार यादव को दबोच लिया। साथ ही तास के पत्ते, नकदी व अन्य सामान जब्त कर लिया। इन तीनों जुआरियों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।