18 माह में तैयार हो जाएगा पुल : संजय
जासं, मधुबनी : मधेपुर प्रखंड की कोसी प्रभावित नौ पंचायतों के लोगों को शीघ्र ही आवागमन की सुविधा उपलब
जासं, मधुबनी : मधेपुर प्रखंड की कोसी प्रभावित नौ पंचायतों के लोगों को शीघ्र ही आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। भुतही बलान नदी पर पुल निर्माण कार्य पूरा होने के बाद परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी। ये बातें शनिवार को द्वालख पंचायत के जानकीनगर में भुतही बलान नदी पर पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए राज्य योजना पर्षद के सदस्य संजय झा ने कही। उन्होंने कहा कि इस पुल की लंबाई 110 मीटर और चौड़ाई 12 फुट है। यह पूर्णत: पीसीसी होगा। यह पुल 18 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इसका निर्माण पूर्व सीएम नीतीश कुमार के प्रयास व मेरी मेहनत का प्रतिफल है। इस पुल की यहां जरूरत थी। कोसी क्षेत्र के लोगों को पुल न रहने से आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। अब यह समस्या शीघ्र दूर हो जाएगी। पुल निर्माण में गुणवत्ता की कमी नहीं होगी। इसके लिए संवेदक को निर्देश दे दिया गया है। श्री झा ने कार्य का शुभारंभ ईट, बालू व सीमेंट रख कर किया।
पुल का निर्माण श्री कंस्ट्रक्शन, भागलपुर द्वारा किया जा रहा है। पुल के बन जाने से द्वालख, टेंगराहा, बसीपट्टी, महपतिया, भरगामा, डारह आदि पंचायतों की लाखों की आबादी लाभान्वित होंगी। यहां पर पुल की मांग वर्षो पुरानी थी। जो संजय झा के प्रयास से संभव हो सका। मौके पर जिला पार्षद जावेद अनवर, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष संतलाल मंडल, द्वालख पंचायत के मुखिया बौए लाल सदाय, प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजाराम यादव, महपतिया के मुखिया जावेद, महारुद्र झा, सुशील झा, बसंत झा, बैद्यनाथ झा, देवानंद झा, वीरेंद्र झा, देवेंद्र झा, गोपी यादव, राजेंद्र कुमार झा, संतोष यादव समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।