केंद्र सरकार विफल, दिशाहीन
मधुबनी, संस : राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष आशा झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि केंद्र क
मधुबनी, संस : राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष आशा झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से यह सरकार धर्म के नाम पर संपूर्ण राष्ट्र का भयादोहन कर रही है। यह केवल नीति और सिद्धान्त का दंभ भरती है लेकिन धरातल पर कुछ नहीं है। सरकार देश की महत्वपूर्ण समस्याओं से ध्यान हटा कर सांप्रदायिक ताकतों को मजबूत कर रही है। राजनीतिक, आर्थिक,
वैश्विक, महिलाओं की रक्षा एवं सुरक्षा समेत सभी मोर्चो पर केंद्र सरकार की नाकामयाबी के विरोध में 22 दिसंबर को दिल्ली में सभी समान विचारधारा वाले संगठनों के तत्वावधान में विशाल महाधरना आयोजित है। श्रीमती आशा झा ने पाकिस्तान में तालिबान द्वारा सैकड़ों बच्चों की नृशंस हत्या को अमानवीय बताते हुए कहा कि इससे सबक सीखना होगा। इस मौके पर राजद जिला उपाध्यक्ष मानस यादव, मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर झा सुमन, महासचिव कृष्ण कुमार झा उफ बौआ झा भी उपस्थित थे।