Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण का संकल्प

मधुबनी, संस : आम आदमी पार्टी जिला इकाई का दूसरा स्थापना दिवस गंगासागर काली मंदिर स्थित अनिल कुमार झा

By Edited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 09:25 PM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 09:25 PM (IST)
भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण का संकल्प

मधुबनी, संस : आम आदमी पार्टी जिला इकाई का दूसरा स्थापना दिवस गंगासागर काली मंदिर स्थित अनिल कुमार झा की अध्यक्षता में मनाई गई। इसमें पार्टी द्वारा अब तक किए गए कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण का संकल्प दोहराया गया। वक्ताओं ने पार्टी की प्रखंड स्तर पर विस्तार व मजबूती पर बल देते हुए कहा कि देश में समझदार अर्थनीति की जरूरत है। पार्टी देश को स्वच्छ व भ्रष्टाचारमुक्त विकल्प दे सकती है। कार्यक्रम में राजू कुमार राज, देवनाथ देवन, अभ्यानंद झा, ललित राज, मुकेश पंजियार, विजय कुमार सिंह, गणपति चौधरी, मनोज कुमार झा, अरुण पासवान, अशोक साह, आशा सिंह, वीरेन्द्र कुमार यादव, एहतेशाम अहमद, फनीन्द्र झा, आतीश केतन झा, रूपेश यादव, स्वामी आनंद भारती, गणेश यादव, मुकुंद मिश्रा, तिलिया देवी, कुलानंद झा सहित अन्य ने हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.