बढ़ रही अफसरशाही पर चिंता
फुलपरास (मधुबनी), संस : फुलपरास विधानसभा क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार पूर्वाह्न विधाय
फुलपरास (मधुबनी), संस : फुलपरास विधानसभा क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार पूर्वाह्न विधायक गुलजार देवी के आवासीय परिसर अवस्थित पार्टी कार्यालय के मैदान में संपन्न हुई। अध्यक्षता दल के वरीय नेता एवं पूर्व मुखिया भगवान लाल यादव ने की।
उक्त अवसर पर पार्टी के फुलपरास, घोघरडीहा एवं मधेपुर प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर यादव, धर्मेन्द्र कुमार मंडल एवं विकास मिश्र के अलावे दल के नेता संतोष कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह, अशोक कुंवर, वैद्यनाथ सिंह बैजू, मो. महीउदीन, मो. जाकीर, परमेश्वर झा, मिथिलेश कुमारी, संत लाल मंडल, जय कुमार यादव, राजा राम यादव, दिनेश भारती, रानी कुमारी, किरण देवी, गंगा प्रसाद यादव, विनोद झा, घोघरडीहा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद शकर झा, महेन्द्र झा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने सूबे में बढ़ रही अफसरशाही पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि प्रतिबद्ध दलीय कार्यकर्ताओं की पार्टी के शीर्ष नेताओं के द्वारा अनदेखी करने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बैठक में उपस्थित लोगों ने एक स्वर से पूर्व विधायक देवनाथ यादव को पार्टी में बने रहकर समाजोत्थान के कार्य में पूरी तन्मयता से लगे रहने का आग्रह किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि राजनीतिक क्षत्रपों के कुचक्त्र का शिकार बने वे सक्रिय राजनीति से निर्वासन के उपरात भी समाज की सेवा के लिए सदैव समर्पण की भाव से कार्य करते रहेंगे।