गौ माता की रक्षा हमसब का कर्तव्य : गौरी
मधुबनी, संस : रहिका प्रखंड के समौल गांव के श्रीधाम गोशाला में शुक्रवार को गोपाष्टमी अनुष्ठान का उद्घ
मधुबनी, संस : रहिका प्रखंड के समौल गांव के श्रीधाम गोशाला में शुक्रवार को गोपाष्टमी अनुष्ठान का उद्घाटन जिला पार्षद गौरी देवी द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए गौरी देवी ने कहा कि गौ की पूजा की परंपरा सदियों से रही है। गौ माता की रक्षा करना हमसब का कर्तव्य है। धर्मग्रंथों में बताया गया है कि गौ की रक्षा करना महान धर्म है। इस दिशा में समाज के सभी लोगों को आगे आना चाहिए। गोपाष्टमी के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन का उद्घाटन मुखिया संतोष पासवान द्वारा किया गया। ज्योतिषाचार्य पं. अश्वनी कुमार झा की देखरेख में गोपाष्टमी अनुष्ठान संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के संचालन में नर्मदेश्वर झा, मोहन ठाकुर, संतोषी कुमारी, रितेश कुमार, विमल झा के अलावा गांव के कई लोग जुटे हैं।