नदी किनारे श्रद्धालुओं ने डेरा डाला
लौकही (मधुबनी ),संवाद सहयोगी : एक माह का व्रत कार्तिक स्नान महोत्सव श्रद्धा के साथ प्रखंड के नरहिया
लौकही (मधुबनी ),संवाद सहयोगी : एक माह का व्रत कार्तिक स्नान महोत्सव श्रद्धा के साथ प्रखंड के नरहिया भूतही बलान नदी मे चल रहा है। सैकड़ों श्रद्धालु श्रद्धा और विश्वास के साथ इस पर्व में शामिल हैं। सभी ने संकल्प के रुप मे उक्त स्थल पर कलश स्थापना किया है। सुबह शाम उक्त स्थल पर श्रद्धालु स्नान कर कीर्तन भजन एवं प्रवचन का लाभ उठा रहे हैं। इस व्रत मे अधिकाश महिलाएं शामिल हैं।
आयोजक महंथ राम गुलाम दास बताते हैं कि यह पर्व पांच वर्षो से यहां मनाया जा रहा है। इसके आयोजन मे राम चन्द्र दास प्रधान पुजारी,देव लाल दास,हरि प्रसाद दास,रंजीत दास,राम बालक दास के साथ साथ आस पास के ग्रामीणों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। श्री सिमरिया एवं प्रयाग की भाति इस सुदूर क्षेत्र मे यह पर्व मनाया जा रहा है। आर्थिक तंगी के कारण इस क्षेत्र के लोग श्री सिमरिया प्रयाग जाने मे हर वर्ष का भार नही उठा पाने के कारण इसका आयोजन किया गया हैं। जिसमे अधिकाश लोग भाग ले रहे हैं। यह पर्व 18-10-14 से आरंभ हुआ जो 17-11-14 तक चलेगा। एनएच 57 के नरहिया भूतही बलान नदी के तट पर यह पर्व आयोजित है। यहा सास्कृतिक कार्यक्रम एवं मनोरंजन के लिए मेला का भी आयोजन किय गया है।