पिकअप चालक दुर्घटना में घायल
राजनगर, मधुबनी, संस : राजनगर -मधुबनी मुख्य सड़क पर बेल्हवाड़ गांव के ईंट चिमनी के पास शुक्रवार को एक प
राजनगर, मधुबनी, संस : राजनगर -मधुबनी मुख्य सड़क पर बेल्हवाड़ गांव के ईंट चिमनी के पास शुक्रवार को एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें उसके चालक के घायल होने की जानकारी मिली है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पिकअप बीआर 06 जीए 9040 जो बाबूबरही थाना क्षेत्र के रमनीपट्टी आदि गांवों से गेंहू लाद कर दरभंगा स्थित फ्लावर मिल जा रहा था। वह स्थानीय प्रखंड के बेल्हवाड़ के निकट ईट चिमनी के पास मुख्य सड़क पर पलटी खाकर दाहिनी ओर खड़ा हो गया। पिकअप पर लदे गेहूं के बोरे बिखर गए। इस घटना में पिकअप का चालक घायल हो गया। जो बाबूबरही थाना क्षेत्र के भूपट्टी गांव का रहने वाला है। चालक का इलाज सदर अस्पताल मधुबनी में हो रहा है वहीं थाना पुलिस द्वारा पिकअप को जब्त कर लिया गया है।