विज्ञान विषयों के साथ अन्य विषयों की जरूरत
बाबूबरही (मधुबनी), संस : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुनैना कुमारी एवं जिला सचिव बेचन
बाबूबरही (मधुबनी), संस : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुनैना कुमारी एवं जिला सचिव बेचन झा ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषयों के साथ अन्य विषयों के अध्ययन पर भी समय देने की जरूरत जताई है। कहा प्राय: देखा जाता है कि जीनियस छात्र विज्ञान विषयों के अध्ययन पर विशेष समय व्यतीत करते तथा अन्य विषयों को नजर अंदाज करते। इस कारण ये बोर्ड के परीक्षा मे उच्चतम स्थान पाने से फिसल जाते हैं।
मौका था बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा मधुबनी की ओर से उच्च विदयालय नवनगर में छात्र कल्याण कोष की ओर से माध्यमिक परीक्षा 2014 मे प्रखंड क्षेत्र में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के अवशर का। प्रभास कुमार चौधरी के संचालन मे आयोजित कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने छात्र छात्राओं का हौसला अफजाई करते स्वास्थ्य पर ध्यान देने, गुरूजनों का आदर करने, नैतिक एवं तकनीकी शिक्षा पर बल देते जिले का नाम रौशन करने का आह्वान किए।
इसने किया संबोधित :
तीर्थ नारायण यादव, लक्ष्मी कान्त झा, शिव कुमार मिश्र, देवचन्द्र मिश्र, हरिवंश नारायण, प्रीतम कुमार निषाद, चन्द्र किशोर ठाकुर आदि।
ये हुए सम्मानित :
श्रेया कुमारी, सोनाली कुमारी, अर्चना कुमारी सभी जनउवि बाबूबरही। राजीव कुमार यादव उवि. तिरहुता, अविनाश कुमार, प्रवीण कुमार एवं अजय कुमार यादव सभी उवि. भटचौड़ा।