अखिर कब तक बेहाल रहेंगे वित्तरहित शिक्षक
मधेपुरा। वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के द्वारा आंदोलन के दसवें दिन भी आंदोलन जारी र
मधेपुरा। वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के द्वारा आंदोलन के दसवें दिन भी आंदोलन जारी रहा। शुक्रवार को शिक्षकों ने मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री का पुतला फूंका। डॉ. सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला उपाध्यक्ष प्रो. चंद्रकिशोर कुमार ने कहा कि मोर्चा द्वारा दस दिन से अपनी मांग के समर्थन में आंदोलन कर रही है। लेकिन इस सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि जबतक सरकार हमलोगों की मांग नहीं मानी जाएगी। आंदोलन आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमलोग जैसे हजारों की संख्या में शिक्षाकर्मी बिना वेतन के विगत 30 साल से शिक्षा योगदान कर रहे हैं। लेकिन सरकार पहले आश्वासन दिया अब हमलोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया है। सरकार इस मामले में अपनी जिद को छोड़े। नहीं तो आंदोलन और भी तीव्र होगा। डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि यह लड़ाई तबतक जारी रहेगी जबतक सरकार हमलोगों की बात नहीं मान लें। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. इंद्रदेव यादव, प्राचार्य अखिलेश कुमार, मनोज भटनागर, पुलकित यादव आदि उपस्थित थे।