जदयू पंचायत अध्यक्ष बने विपिन
मधेपुरा। ग्वालपाड़ा प्रखंड के शरौनी कला पंचायत से विपिन कुशवाहा दूसरी बार जदयू पंचायत अध्य
By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 09:56 PM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 09:56 PM (IST)
मधेपुरा। ग्वालपाड़ा प्रखंड के शरौनी कला पंचायत से विपिन कुशवाहा दूसरी बार जदयू पंचायत अध्यक्ष चुने गए।पंचायत भवन में जदयू कार्यकत्र्ताओं की हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।पीठासीन पदाधिकारी परमानंद मेहता की अगुआई में अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई।मौके पर विपिन कुशवाहा ने कहा पंचायत के जदयू कार्यकत्र्ताओं ने एक बार हम पर विश्वास किया है । हम उस पर खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे।वही सचिव के रूप में सुमन मंडल को चुना गया।मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार उर्फ ललन यादव,जदयू कार्यकर्ता मो. फैयाज आलम,कैलाश मेहता,गोपाल चंद्रवंशी,शशिकांत मंडल,मनोज मंडल,राजीब गुप्ता,शिव नंदन मंडल,दिलीप मंडल सहित कई और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें