मुरलीगंज में 32 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पर्चा
मधेपुरा। मुरलीगंज नपं चुनाव नामांकन को लेकर बुधवार को प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नपं
मधेपुरा। मुरलीगंज नपं चुनाव नामांकन को लेकर बुधवार को प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नपं के विभिन्न वार्डो से कुल 32 प्रत्याशियों ने अपना अपना पर्चा दाखिल किया। दिनभर प्रखंड कार्यालय परिसर प्रत्याशी समर्थकों से भरा रहा। जिसमें खासकर महिलाओं का उत्साह चरम पर था। प्रत्याशी के साथ साथ उसके समर्थक से पूरा दिन ब्लाक परिसर गुलजार रहा । भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम किया गया था। आम लोगों को परिसर में प्रवेश करना पूरी तरह वर्जित रहा। निवार्ची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजेश रौशन ने बताया कि 32 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।
बुधवार को नामांकन पर्चा दाखिल करने वाले प्रत्याशी :
वार्ड 1 से - मु.करीम , मु. आलम,
वार्ड 2 से - परमानंद त्रृषिदेव , कमलेश्वरी त्रृषिदेव ,
वार्ड 3 से - मु.रईश , मु.सादीक, श्वेत कमल
वार्ड 5 से - मधुलता देवी ,
वार्ड 6 से - ममता देवी , पूजा देवी
वार्ड 7 से - प्रणय कुमार साहा
वार्ड 8 से - लखीरानी पाल
वार्ड 9 से - नीशा कुमारी
वार्ड 10 से - उषा देवी
वार्ड 11 से - राजू राजा, महेश्वर पासवान, शैलेन्द्र कुमार, रविन्द्र कुमार, गंगा देवी, मुकेश कुमार साह ,
वार्ड 12 से - कुमारी रीता, अभय कुमार,
वार्ड 13 से - इन्द्रभूषण साह, जगदीश साह,
वार्ड 14 से - उषा देवी, सुनीता देवी, रेणु देवी, पूनम देवी
वार्ड 15 से - पूनम देवी, सुलेखा देवी, सर्जना सिद्धि,