बाढ़ प्रभावित इलाके में डीएम ने जाना पीड़ितों का हाल
मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित फुलौत सहित कई जगहों का जायजा जिलाधिकारी मु. सोहैल
मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित फुलौत सहित कई जगहों का जायजा जिलाधिकारी मु. सोहैल ने शनिवार की देर शाम लिया। बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए डीएम ने स्थानीय अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने बाढ़ प्रभावित इस इलाके में पर्याप्त मात्रा में सरकारी नाव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। डीएम ने उदाकिशुनगंज के एसडीओ एस जेड हसन को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित इलाके में पूरी नजर रखें। बाढ़ पीड़ितों को कोई परेशानी नहीं हो इसका ख्याल रहे। वहीं स्थानीय लोगों की मांग पर एपीएचसी फुलौत में एक चिकित्सक को तत्काल पदस्थापित करने का निर्देश डीएम ने सिविल सर्जन को दिया। मौके बीडीओ इरफान अकबर, सीओ अजय कुमार, मनरेगा पीओ रजनीकांत ¨सह, सीआइ दयानंद पंडित, ओपी प्रभारी सुनील कुमार भगत, मुखिया बबलू ऋषिदेव,पंकज मेहता सहित अन्य मौजूद थे।