संपत्ति विवाद में हुई हत्या मामले में चार पर प्राथमिकी
मधेपुरा। संपति में हिस्सा मांगने पर गोली मारकर ललिता देवी की हत्या करने के मामले में चार ल
मधेपुरा। संपति में हिस्सा मांगने पर गोली मारकर ललिता देवी की हत्या करने के मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक नामजद आरोपित विनोद झा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के समक्ष दिए बयान में मृतका के पति प्रकाश झा ने बताया कि उनके तीनों भाई के बीच पैतृक सम्पति का अब तक बंटवारा नहीं हुआ है। दोनों भाई विनोद झा एवं चन्द्रभूषण झा उर्फ नूनू लाल झा सम्पति को हड़पना चाहता है। इसको इससे पूर्व भी कई बार विवाद कर चुका था। दोनों भाई जान से मारने की धमकी भी देता था। विनोद झा एवं उनका पुत्र सावन कुमार, नुनुलाल झा एवं इन्द्र नारायण झा ने साजिश रचकर पहले पत्नी को लाठी डंडा से जमकर पीटा। उसके बाद सावन कुमार ने पिस्टल निकाल दो गोली मारी।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि हत्या की घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक नामजद अभियुक्त विनोद झा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य तीन नामजद आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से पुलिस ने पिस्टल का दो खाली खोखा बरामद किया है।
मृतका का पोस्टर्माटम अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में गठित मेडिकल बोर्ड के द्वारा किया गया। पोस्टर्माटम के दौरान मृतका के पेट से एक पिस्टल की गोली चिकित्सकों ने निकाला जिसे जांच में भेजा जा रहा है।
शहर के वार्ड संख्या 19 निवासी विनोद झा ने अपने पुत्र सावन कुमार के साथ मिलकर छोटे भाई की पत्नी को गोली मार जख्मी कर दिया। जख्मी ललिता देवी को इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में सहरसा में मौत हो गई।