करंट लगने से किसान की मौत
मधेपुरा। भर्राही ओपी क्षेत्र के बेतौना में शुक्रवार की संध्या खेत में पटुआ काट रहे 32 वष
By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 06:35 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 06:35 PM (IST)
मधेपुरा। भर्राही ओपी क्षेत्र के बेतौना में शुक्रवार की संध्या खेत में पटुआ काट रहे 32 वर्षीय किसान अर्जुन यादव की मौत करंट लगने से हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। किसान की मौत से परिजन मर्माहत हैं।
मृतक अर्जुन के छोटे भाई गुंजन यादव ने बताया कि अर्जुन संध्या के समय पटुआ काट रहा था। खेत में पानी लगा था। खेत में भीतर बिजली के गड़े पोल का करंट आ गया। करंट लगने से अर्जुन चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत वहीं हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शनिवार की सुबह सदर अस्पताल भेज पोस्टर्माटम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें