पुरस्कृत किए गए छात्र
मधेपुरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सावित्री नन्दा पब्लिक स्कूल सह संस्थान में शहीदे आजम की शहादत दिवस मन
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 03:51 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 03:51 PM (IST)
मधेपुरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सावित्री नन्दा पब्लिक स्कूल सह संस्थान में शहीदे आजम की शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक अमोद कुमार ने कहा कि देश के आजादी के लिए वीर भगत ¨सह, सुखदेव और राजगुरु ने हंसते-हंसते फांसी पर लटक गए। हम सभी को इन वीर सपूतों से प्रेरणा लेकर अपने वतन की हिफाजत करना चाहिए। इस अवसर पर बच्चों द्वारा एकांकी का भव्य प्रस्तुति किया गया। सफल प्रतिभागी को पूर्व सरपंच गंगा प्रसाद गुप्ता द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर शिक्षक शोभ, नीरज, अलीमुद्दीन, अख्तर, गुड़िया, अभिषेक, काजल, मनोज, अभिभावक संजय गुप्ता, विनोद, मनोज, अशोक कुमार, अंजू कुमारी, राम कुमार सहित कई शिक्षा प्रेमी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें