जाप कार्यकर्ता करेंगे विधानसभा का घेराव
मधेपुरा। बेनामी संपत्ति को लेकर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता 27 मार्च को विधानसभा को घेराव करेगा।
मधेपुरा। बेनामी संपत्ति को लेकर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता 27 मार्च को विधानसभा को घेराव करेगा। घेराव की सफलता को लेकर प्रखंड जाप अध्यक्ष सुधीर कुमार ¨सह और उपाध्यक्ष अशोक झा के नेतृत्व में महर्षि मेॅही उच्च विद्यालय में कार्यकर्ताओं ने बैठक किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य के नेताओं और पदाधिकारी समेत अन्य के पास बेनामी संपत्ति की जांच को लेकर जनअधिकार पार्टी के संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में 27 मार्च को विधान सभा का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित उपेन्द्र याद, भूपेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, बबलू यादव, भोला ¨सह, धर्मेंद्र कुमार, विपिन साह, अरुण कुमार झा, मुकेश कुमार, युगल किशोर यादव, शहाब अली, चिकू आदि ने अपने विचार रखे।