विज्ञान विकास का मुख्य आधार : डीपीओ
मधेपुरा। जिला स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन रविवार को एसएनपीएम उच्च विद्यालय में हुआ। विज्ञान मेला के
मधेपुरा। जिला स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन रविवार को एसएनपीएम उच्च विद्यालय में हुआ। विज्ञान मेला के मौके पर माध्यमिक शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि विज्ञान विकास का आधार है। आज विश्व के कई देश विज्ञान के बल पर खुद को श्रेष्ठ राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि इस मेला का उद्देश्य विज्ञान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि विज्ञान एक रूची व तकनीक का विषय है। जो इस विषय में जितना सोचेगा वो बच्चा उतना आगे बढ़ेगा। प्रधानाचार्य डॉ. निरंजन कुमार ने कहा कि विज्ञान को बच्चे रूचिकर बनाए। इसके लिए आवश्यक है कि किताब ज्ञान से ज्यादा अपनी तकनीकी सोच को विकसित करें। डॉ. कुमार ने कहा कि इसी में से कई बच्चे आगे चलकर वैज्ञानिक बनेंगे। एपीआर प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में वर्ग नौ के छात्र ने भाग लिया। लिखित क्विज प्रतियोगिता में 11 वीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि जिला-स्तरीय प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्रा 20 फरवरी को सहरसा में आयोजित प्रमंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।