पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरित
मधेपुरा। अनुमंडल मुख्यालय स्थित परिसदन भवन में शुक्रवार को रेड क्रास सोसायटी द्वारा आलमनगर और चौसा प
मधेपुरा। अनुमंडल मुख्यालय स्थित परिसदन भवन में शुक्रवार को रेड क्रास सोसायटी द्वारा आलमनगर और चौसा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मेग्गी और चॉकलेट उपलब्ध कराया। सामग्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के मुखिया को सौंपा गया है। राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम मु. सोहैल ने किया। इस मौके पर डीएम ने संबंधित पंचायत के मुखिया से कहा कि अपने अपने क्षेत्र के पीड़ितों के बीच ईमानदारी के साथ सामग्री का वितरण करें। डीएम ने कहा कि राज्यपाल द्वारा सभी बाढ़ प्रभावित जिले मे राहत वाहन भेजा गया है। जहां पीड़ितों के बीच सामग्री वितरण किया जा रहा है। वही बाढ़ चौसा और आलमनगर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र और स्वास्थ्य उप केंद्र के लिए 40 सोलर लाइट दिया गया। मौके पर रेड क्रॉस मधेपुरा के डॉ. अरुण कुमार और डॉ. शांति यादव, एसडीओ मुकेश कुमार डीसीआरएल विनय कुमार ¨सह उपस्थित थे।