राजद नेता की हत्या राजनीतिक साजिश
मधेपुरा। राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष अनिल मुखिया के हत्या की निन्दा राजद प्रदेश अध्यक्ष श
By Edited By: Published: Tue, 03 May 2016 07:14 PM (IST)Updated: Tue, 03 May 2016 07:14 PM (IST)
मधेपुरा। राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष अनिल मुखिया के हत्या की निन्दा राजद प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रो.रणधीर यादव व राजद अध्यक्ष अरूण कुमार ने कहा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत अनिल मुखिया की गोली मारकर हत्या की गई है। उन्होंने कहा राजद-जदयू गठबंधन से भाजपा के समर्थकों में भारी बौखलाहट है। अब बौखला कर राजद और जदयू के नेताओं की हत्या कराकर राजनैतिक बदला लेने पर उतारु हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन से मांग है कि मुखिया के हत्यारे की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाय तथा हत्या के कारणों को भी सार्वजनिक किया जाय।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें