जनसंख्या रजिस्टर का तैयार होगा डाटाबेस
मधेपुरा। जनगणना 2011 में छूटे लोगों के नाम जोड़ने और मृत लोगों के नाम को हटाने का कार्य फिर से शुरु ह
मधेपुरा। जनगणना 2011 में छूटे लोगों के नाम जोड़ने और मृत लोगों के नाम को हटाने का कार्य फिर से शुरु होगा। इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ -साथ प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2011 में कराए गए जनगणना के बाद फिर से राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर का डाटाबेस को तैयार करने तथा उन्हें आधार संख्या से जोड़ने का काम शुरु होगा। इस नए सर्वेक्षण कार्य के दौरान मृत लोगों के नाम को राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर से हटाया जाएगा और किसी कारण से सर्वेक्षण के दौरान लोगों के नाम छूट गए थे उनका नाम को जोड़ा जायगा। इस कार्य में लागाए जाने वाले कर्मी को प्रशिक्षण के बाद गाव में सर्वेक्षण कार्य में लगाया जाएगा। इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी डा.मणिमाला,प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी चन्दन कुमार तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर सिंह को इस संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त पदाधिकारी इस कार्य में लगाए जाने वाले सभी कर्मी को प्रशिक्षण देंगे। इस संबध में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि इसके लिए 23 नवम्बर को प्रशिक्षण दिया गया है। अब गाव स्तर पर काम में लगाए जाने वालों को प्रशिक्षण देकर काम में लगाया जाएगा।