Move to Jagran APP

नवरात्र के पहले दिन हुई मां शैलपुत्री की पूजा

मधेपुरा। नवरात्र महापर्व के पहले दिन कलश स्थापना को ले जहां घर घर में पूजा पाठ शुरू हो गया वहीं दुर्

By Edited By: Published: Tue, 13 Oct 2015 08:48 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2015 08:48 PM (IST)
नवरात्र के पहले दिन हुई मां शैलपुत्री की पूजा

मधेपुरा। नवरात्र महापर्व के पहले दिन कलश स्थापना को ले जहां घर घर में पूजा पाठ शुरू हो गया वहीं दुर्गा मंदिरों में वैदिक विधि विधान से कलश स्थापना को ले जहां घर घर में पूजा पाठ शुरू हो गया है वहीं दुर्गा मंदिरों में वैदिक विधि विधान से कलश स्थापना किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने देवी मंदिरों में पूजा अर्चना की।

loksabha election banner

नवरात्र के पहले दिन स्थानीय बड़ी दुर्गा मंदिर, बंगला दुर्गा मंदिर, रेलवे मैदान स्थित दुर्गा मंदिर एवं गोशाला दुर्गा मंदिरों में कलश स्थापना पंडितों और श्रद्धालुओं ने विधि विधानपूर्वक की। इस बीच मां दुर्गा के प्रथम रूप के बारे में मान्यता है कि पूर्व जन्म में शैलपुत्री रूप दक्ष प्रजापति की पुत्री सती थी जिनका विवाह शिव से हुआ था। अपने पिता द्वारा अपने पति शिव का अपमान से क्रोधित होकर सती ने स्वयं को योगग्नि में भस्म कर लिया था। दूसरी ओर अधिकांश दुर्गा मंदिरों में प्रतिमा निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। दुर्गा पूजा को लेकर बाजार में भीड़ उमड़ी पड़ी है और खरीदारों से बाजार पटा पड़ा है। चुनावी माहौल की परवान किये बिना लोग देवी पूजन और खरीदारी में लगे हैं।

संसू, नयानगर के अनुसार : शक्ति का उपासमा का पर्व नवरात्र कलश स्थापना के साथ प्रारंभ हो गया। उदाकिशुनगंज प्रखंड के नयानगर पंचायत स्थित मां भगवती दुर्गा मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के अवसर पर पूरे विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान के साथ मां भगवती के दरबार भजन कीर्तन एवं प्रवचन कार्यक्रम किया जा रहा है। प्रवचन एवं भजन के लिए झांसी से साध्वी राधा भारती आ रही है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राणा बहादुर सिंह की प्रवचन कार्यक्रम दस दिवसीय आयोजित हो रही है। प्रखंड के सुदूरवर्ती खाड़ा, बुधामा एवं शहजादपुर सहित अन्य पंचायतों में जोर शोर से नवरात्र हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।

संसू आलमनगर के अनुसार : प्रखंड में बड़े धूम-धाम के साथ शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा पूजा-अर्चना की गयी। आलमनगर पूर्वी पंचायत स्थित भगवती मंदिर में पूजा का आयोजन किया गया है। इसके अलावा बसनवाड़ा स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में ग्रामीणों ने पूजा शुरु कर दिया है। वहीं सोनामुखी बाजार स्थित देवी मंदिर में भी पूजा हो रही है।

संसू, अरार के अनुसार : अरार में नवरात्रा शुरु हो गया है। प्रखंड क्षेत्र के साहपुर डेफरा, सुखासन और में पूजा की जा रही है। मौके पर मां के दरबार में भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। वहीं प्रतिमा को भी सजाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.