एसबीआई का कारनामा : दो व्यक्तियों के नाम एक खाता नंबर
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज के एसबीआई शाखा में दो व्यक्ति का एक ही खाता संख्या से संचालित हो रहा था। एक ग्र
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज के एसबीआई शाखा में दो व्यक्ति का एक ही खाता संख्या से संचालित हो रहा था। एक ग्राहक अपने पसीने की कमाई को जमा करता और दूसरा व्यक्ति रुपये की निकासी कर लेते थे। यह खेल पांच साल से चल रहा था। मामला तब खुला जब जबकि खाता से 48 हजार रुपये की निकासी कर लिया गया। मालूम हो कि उदाकिशुनगंज के एसबीआई शाखा में वर्ष 2008 में लक्ष्मीपुर गांव की शोभा देवी पति अनिल यादव ने खाता खुलवाया था। खाता संख्या 11746986809 था। वहीं वर्ष 2009 में लक्ष्मीपुर गांव के ही शोभा देवी पति किरण पासवान का भी खाता खोला गया। इस ग्राहक का भी खाता संख्या वही है जो शोभा देवी पति अनिल यादव का है। जबकि शोभा देवी द्वारा 25.06.2008 को 21 हजार 16.08.2010 को 17 हजार 21.10.2011 को नौ हजार के अलावा भी राशि खाते में जमा किया गया। पिछले दिनों जब शोभा देवी राशि निकासी करने बैंक पहुंची तो उसके खाते में महज 17 सौ रुपये था। इतनी कम राशि देव वे हंगामा करने लगे। जब जांच हुई तो पता चला कि शोभा देवी पति किरण पासवान द्वारा कई किश्तों में राशि की निकासी की गयी थी।