रसोइया संघ ने निकाला प्रधानमंत्री का अर्थी जुलूस
मधेपुरा। मानदेय बढ़ोतरी और सेवा नियमित करने की मांग को लेकर प्रखंड रसोइया संघ ने प्रधान मंत्री नरेन्
मधेपुरा। मानदेय बढ़ोतरी और सेवा नियमित करने की मांग को लेकर प्रखंड रसोइया संघ ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का अर्थी जुलूस निकाला। प्रखंड रसोइया संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह चौहान के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में प्रखंड सेविकाओं ने सेवा के नियमित करने तथा मानदेय के बदले वेतनमान जैसे मागों को लेकर प्रखंड मुख्यालय के कन्या उच्च विद्यालय कुमारखंड से थाना तक प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का अर्थी जुलूस निकाला। उसके बाद प्रखंड कार्यालय के समक्ष अर्थी को आग के हवाले कर दिया। मौके पर संघ के अध्यक्ष ने कहा कि तीन दिनों तक विद्यालय में मध्याह्न भोजन बन्द रहेगा। प्रधान मंत्री का अंतिम संस्कार के बाद ही विद्यालय में भोजन बनेगा। इस अवसर पर बाल कृष्ण सरदार,मानवती देवी देवी,सुर्यनारायण यादव,गितिया देवी,फुलो देवी,प्रमिला देवी,छुतहरी देवी,रितनी देवी,बेचनी देवी,रंजन देवी,बेचनी देवी,चन्द्र किशोर मंडल,कृष्ण कुमार यादव,ललन कुमार,अशोक यादव आदि ने कहा कि केन्द्र सरकार गरीबों के अधिकार में कटौती और अमीरों के तिजौरी भरने में लगी हुई है। जब तक वेतनमान नहीं मिलेगा संघर्ष जारी रहेगा।