नियमित पहुंचे विद्यालय : उपप्रमुख
मधेपुरा। मध्य विद्यालय सिंहेश्वर के 251 छात्रों के बीच उप प्रमुख राजेश रंजन झा ने वितरण किया। उप प्र
मधेपुरा। मध्य विद्यालय सिंहेश्वर के 251 छात्रों के बीच उप प्रमुख राजेश रंजन झा ने वितरण किया। उप प्रमुख ने छात्रों से कहा कि प्राप्त राशि से निश्चित रूप से पोशाक तैयार कराएं और नियमित रूप से विद्यालय आएं। मौके पर सरपंच दिलीप महतो, वार्ड सदस्य सह विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष भवानी देवी, प्रधानाध्यापक दीप नारायण प्रसाद, पैक्स सदस्य राजाराम, शिक्षकगण निशांत कुमार, नीलू कुमारी, रंजीत ठाकुर, सुभाष सुमन, रेखा कुमारी, ममता कुमारी, देवसुन्दरी देवी, बीआरपी नवीन नूतन, सीआरसी नवीन कुमार आदि उपस्थित थे।
साहुगढ़ स्थित डा. राम मनोहर लोहिया उच्च विद्यालय में मुख्यमंत्री साइकिल योजना के तहत 654 छात्र-छात्राओं के बीच जिला पार्षद सदस्य सुनीला देवी ने राशि का वितरण की। मौके पर प्रधान शिक्षक नन्दकिशोर यादव, अध्यक्ष महंथ रामनारायण दास, बीईओ डा. यदुवंश यादव, शशिकांत यादव आदि उपस्थित थे।