मंदिर परिसर में गंदगी का अंबार
मधेपुरा। सावन शुरु होते ही मंदिर न्यास समिति के सफाई व्यवस्था की पोल खुल गयी है। मंदिर परिसर में गंद
By Edited By: Published: Tue, 04 Aug 2015 07:54 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2015 07:54 PM (IST)
मधेपुरा। सावन शुरु होते ही मंदिर न्यास समिति के सफाई व्यवस्था की पोल खुल गयी है। मंदिर परिसर में गंदगी का अंबार है। मुख्य द्वार पर सफाई की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदगी पसरी हुई है। शिवगंगा पर भी सफाई की व्यस्था नहीं है। यद्यपि मंदिर परिसर में भीड़ कम करने के लिए सारे दरवाजे को खोल दिये गए हैं। सरोपट्टी निवासी किशोर कुमार सिंह का कहना है कि वे पूजा कर जब वापस लौट रहे थे तो उनके जेब में रखा रूपया किसी ने उड़ा लिया है। इतनी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी पॉकेटमार सफल हो रहे हैं। जो पुलिस को खुली चुनौती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें