मिट्टी काटने से मना करने पर काट डाली नाक
मधेपुरा। शुक्रवार को खेत में मिट्टी काट रहे लोगों ने मिट्टी काटने से मना करने पर शौकत अली पर कुदाल
मधेपुरा। शुक्रवार को खेत में मिट्टी काट रहे लोगों ने मिट्टी काटने से मना करने पर शौकत अली पर कुदाल से प्रहाकर कर उनकी नाक काट दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर ट्रैक्टर ट्रेलर को जब्त कर कामेश्वर यादव एवं अन्य अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार खेत में मिट्टी काटने की सूचना पर शौकत अली और उनके छोटे भाई शकील पहुंचे तो देखा कि मिट्टी काटकर ट्रैक्टर पर लादा जा रहा है। उन्होंने ट्रैक्टर की चाबी छीन ली और मिट्टी काटने से मना किया। इस पर कामेश्वर यादव ने कुदाल चला दिया, जिससे उनकी नाक कट गई। उसके साथी ने उल्टा कुदाल से उनके सीने पर मारा। इस बीच आसपास के लोग और पुलिस पहुंच गई। हमलावर भाग खड़े हुए। पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्रेलर जब्त कर लिया।