सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक जख्मी
संवाद सहयोगी, मधेपुरा : सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बुढ़ावे पुल के समीप राष्ट्रीय राज्य मार्ग 106 पर र
By Edited By: Published: Sun, 24 May 2015 07:29 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2015 07:29 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मधेपुरा : सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बुढ़ावे पुल के समीप राष्ट्रीय राज्य मार्ग 106 पर रविवार को पेड़ से टकराने से बाइक सवार सुनील कुमार ठाकुर (21) की मौत हो गयी जबकि संजीव कुमार (20) जख्मी हो गए। जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
मृतक गम्हरिया थाना के फुलकाहा गांव से अपने साथी संजीव कुमार के साथ त्रिवेणीगंज ससुराल जा रहे थे। मृतक के पड़ोसी ऑटो चालक सुशील कुमार ने बताया कि बुढ़ावे पुल के समीप मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से दुर्घटना हुई। सुनील की शादी एक माह पूर्व हुई थी। दुर्घटनाग्रस्त बाइक ससुराल से मिली थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें