बढ़ी साक्षरता की ललक
संवाद सूत्र(कुमारखंड)मधेपुरा: बिहार दिवस पर प्रखंड के आदर्श सिंधेश्वर मध्य विद्यालय, कुमारखंड में सा
संवाद सूत्र(कुमारखंड)मधेपुरा: बिहार दिवस पर प्रखंड के आदर्श सिंधेश्वर मध्य विद्यालय, कुमारखंड में साक्षर भारत मिशन के तत्वाधान में साक्षरता मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी चन्दन कुमार द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साक्षरता के जरिए महिलाओं में कर्तव्य व दायित्व तथा सशक्तिकरण आ सकती है। बालिका शिक्षा हो या फिर महिला साक्षरता हरेक स्थान पर महिलाओं को आगे लाने के लिए सरकार कदम उठायी है। हर क्षेत्र में महिला की भागीदारी के लिए उन्हें आरक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित साक्षरता अभियान के रेखा कुमारी, गजाधर ऋषिदेव, राजकिशोर यादव, प्रधान अध्यापक बिदेश्वर यादव,दशरथ ऋषिदेव, परिमल कुमार, प्रभाकर, प्रखंड पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भुवन कुमार, पैक्स अध्यक्ष सज्जन कुमार ने संबोधित किया। इस अवसर पर नव साक्षर महिलाओं द्वारा गीत, संगीत, साक्षरता गीत, प्रेरणा गीत,भाषण तथा रंगोली आदि प्रस्तुत की। मौके पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली नव साक्षर महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया।