मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चलेगा महाअभियान
संवाद सूत्र(उदाकिशुनगंज) मधेपुरा : प्रखंड स्थित कला भवन में बीएलओ की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक म
By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 07:50 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 07:50 PM (IST)
संवाद सूत्र(उदाकिशुनगंज) मधेपुरा : प्रखंड स्थित कला भवन में बीएलओ की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ सुजीत कुमार राउत ने कहा कि रविवार को प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने व नाम हटाने का महाअभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में कोई भी व्यक्ति वंचित न रह जाय इसका ख्याल रखा जाएगा। बीएलओ को उसके जबावदेही का बोध कराते हुए बीडीओ ने कहा िक इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रपत्र छह, प्रपत्र सात, प्रपत्र आठ, प्रपत्र आठ क भरने चेक लिस्ट तैयार के बारे में विशेष जानकारी दी गई। मौके पर अनुमंडल के सहायक निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार जीपीएस गामेश्वर हासदा, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें