छठ में महंगाई ने कम रुलाया
मधेपुरा,संवाद सहयोगी: छठ के कारण बाजार पूजा सामग्रियों से पट गया है। इस बार महंगाई ने लोगों को कम रू
मधेपुरा,संवाद सहयोगी: छठ के कारण बाजार पूजा सामग्रियों से पट गया है। इस बार महंगाई ने लोगों को कम रूलाया। फल में मामूली बढ़ोत्तारी देखी गयी। लोगो का कहना है कि इस बार छठ के लिए महत्वपूर्ण नारियल , ईख, संतरा,सेब सूप,डाला आदि की कीमत अन्य वर्ष की भांति मंहगी होने के बजाए सामान्य रही। सबसे ज्यादा नारियल के दाम स्थिर रहने से लोग खुश हैं। इस बार नारियल पंद्रह रुपए तक बिका। वहीं ढाब तीन रुपए प्रति पीस बिका। वहीं सुप भी 25 रुपए तक मिला। लोगों का कहना है कि जिस तरह डीजल का दाम घटा। उसी तरह घरेलू सामानों का भी दाम कम होना चाहिए था। पावन के मौके पर बनने वाला तत्व तेल,घी,मैदा,आटा व सुखा मेवा के दामों में कमी नहीं आयी। जबकि इसमें भी कायदे दामों में कमी आनी चाहिए।