धार्मिक सौहाद की बह रही गंगा जमुनी संस्कृति
संवाद सूत्र, मधेपुरा : छठ पर्व पर हिन्दु-मुस्लिम की गंगा-जमुनी सौहार्द यहां सड़को पर देखी जा रही है।
By Edited By: Published: Tue, 28 Oct 2014 07:33 PM (IST)Updated: Tue, 28 Oct 2014 07:33 PM (IST)
संवाद सूत्र, मधेपुरा : छठ पर्व पर हिन्दु-मुस्लिम की गंगा-जमुनी सौहार्द यहां सड़को पर देखी जा रही है। कई मुस्लिम छठ पर्व पर व्रत भी रखते हैं। पर्व के लिए पूरी तरह शुद्धता और स्वच्छता से छठ सामग्रियों की बिक्री कर रहे हैं। शहर के समीप स्थित मानिकपुर पंचायत के अर्राहा गांव के अब्दुल जब्बार और मु. जुबेर का आमने सामने छठ सामग्री की दुकानें हैं। गांव के कई मुस्लिम परिवार छठ पर्व मनाते भी हैं। छठ की सारी सामग्री सूफ में डालकर पड़ोस से हिन्दू छठ व्रती को दे देते हैं और वही चढ़ा देते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें