आपसी भाईचारा व शांति के माहौल में मनाएं त्योहार
संवाद सूत्र(घैलाढ़) मधेपुरा : मुहर्रम को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष पवन पासवान क
संवाद सूत्र(घैलाढ़) मधेपुरा :
मुहर्रम को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष पवन पासवान की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न दलों के नेताओं सहित समाज सेवी,मुस्लिम समुदाय एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। इस दौरान सीओ नरोत्तम पाण्डे ने कहा कि सभी समुदाय के लोग भेदभाव को भुलाकर पर्व शांति पूर्वक तरीके से मनाएं। तजिया जुलूस के दौरान कोई आपत्तिजनक टीका टिप्पणी न करें। पूर्व की तरह भाईचारा व आपसी सौहार्द के वातावरण में त्योहार मनाएं। त्योहार को लेकर शराबियों व उपद्रवियों पर खास नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के लिए भी विशेष इंतजाम किया गया है। छठ घाटों की शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पांच सौ गज कि दूरी तक 144 धारा लागू कर दिया गया है। घाटों पर पटाखों का प्रयोग नहीं होगा। बैठक में जिला पार्षद दिनेश फौजी, मुखिया अशोक कुमार यादव, जयकृष्ण पासवान,सचिन्द्र कुमार, दीपनारायण कामत, रोशन कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।