आईये मिलकर करें पहल, ताकि स्वच्छ रहे मुरलीगंज
संवाद सूत्र, (मुरलीगंज) मधेपुरा : प्रखंड में शुक्रवार को अभियान चलाकर साफ-सफाई की गयी। सभी दलों के
संवाद सूत्र, (मुरलीगंज) मधेपुरा : प्रखंड में शुक्रवार को अभियान चलाकर साफ-सफाई की गयी। सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखते हुए सड़कों की सफाई की। मुरलीगंज प्रखंड स्थित चौक के बगल में फैले कूड़े-कचरे एवं पोलीथीन को ट्राली के माध्यम से शहर के बाहर फेंका गया। अभियान में जुटे कार्यकर्ताओं ने गौशाला चौक एवं काशीपुर की सफाई की। मौके पर नगर पार्षद सह जिला योजना समिति के सदस्य श्वेत कमल बौआ ने दुकानदारों से सड़क किनारे फैले कचरे की सफाई करने की अपली की। साथ ही उन्हें अपने आगे कूड़ा नहीं फैलाने को कहा। सफाई अभियान में राजद, काग्रेस, भाजपा के कार्यकर्ता सहित प्रखंड के जनप्रतिनिधि, दुकानदार एवं आम आदमी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सफाई अभियान में युवा शक्ति प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत यादव, वार्ड पार्षद सह राजद नगर अध्यक्ष शलेन्द्र कुमार कालेन्द्र, नगर पंचायत उपमुख्य पार्षद सुनील मंडल, राजद पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रवेश यादव, शिक्षक संघ राज्य प्रतिनिधी विश्वजीत कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, युवा शक्ति के नगर अध्यक्ष डिम्पल पासवान, वेलडन फ्युचर पब्लिक स्कुल के डायरेक्टर अशोक कुमार वर्मा, लाल बहादुर यादव, सुमन कुमार, बाबू साहब, मुकेश यादव, विकास कुमार, दिपो यादव, गणेश कुमार, संजीव पहलवान, चन्दन कुमार, बबलू यादव सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।