पैक्स में कई पूर्व अध्यक्ष में मिली सफलता
संवाद सूत्र(आलमनगर) मधेपुरा : आलमनगर स्थित वीरेंद्र भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स का मतग
By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 07:21 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 07:21 PM (IST)
संवाद सूत्र(आलमनगर) मधेपुरा : आलमनगर स्थित वीरेंद्र भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स का मतगणना किया गया। मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मिन्हाज अहमद, थाना प्रभारी एकरार अहमद, रतवारा थानाध्यक्ष संजीव कुमार उपस्थित थे। आलमनगर दक्षिणी पंचायत से पूर्व पैक्स अध्यक्ष चन्दन चौधरी, आलमनगर उत्तरी पंचायत से रणधीर सिंह, आलमनगर पूर्वी पंचायत से मोहन मंडल ने विजय पताका फहराया। कुजौड़ी पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेश मेहता व ईटहरी पंचायत से वीरेन्द्र मंडल ने भी जीत हासिल किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें