पेंशन राशि को लेकर फरार दो पंचायत सचिव पर प्राथमिकी
कुमारखंड मधेपुरा संवाद सहयोगी : प्रखंड के सिहपुर गढिया और वीषनपुर सुन्दर पंचायत के पंचायत सचिव के पर पेंशन राशि को लेकर फरार होने के आरोप में बीडीओ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सिंहपुर गढि़या के नवलकिशोर यादव द्वारा पंचायत के वृद्ध,विधवा, विकलागों के विभिन्न मद के पेंशन योजना मद की नौ लाख 77 हजार 47 रुपए उठाव किया गया था। लेकिन उसे निर्धारित समय सीमा के बीच वितरण नहीं किया गया। और नहीं कार्यालय को अभिश्रव उपलब्ध कराया गया। वही विशनपुर सुन्दर पंचायत के पंचायत सचिव लालाचंद हासदा द्वारा प्रखंड नजारत से 4 लाख 61 हजार 47 रूपया का उठाव किया गया था। इन्होंने भी राशि वितरण कर अभिश्रव व बकाया राशि जमा नही किया। दोनों पंचायत सचिव पर कुमारखंड थाना में प्रखंड विकास पदाधिकारी सियाराम पासवान द्वारा प्राथमिकी दर्ज करा दिया गया है। इस संबंध में बीडीओ ने कहा कि सरकारी राशि रखने वाले एवं कार्य में शिथिलता बरतने के कारण कार्रवाई की गयी है।