अलविदा की नमाज , ईद की तैयारी शुरु
रमजान विशेष
--------
संवाद सहयोगी, पुरैनी, मधेपुरा : पवित्र माह रमजान के अंतिम जुमा की नमाज खत्म होते ही प्रखंड क्षेत्र में ईद की खुशबू आने लगी है। अलविदा की नमाज अदा कि गई। अलविदा की नमाज ने ईद के आगमन का भी एहसास दिला दिया है। दया, बंधुत्व और एकता का वक्त माहे रमजान के मौके पर प्रखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार में रंग बिरंगे लच्छे व सेवई की दर्जनों दुकानों रोजेदारों सहित आम लोगों को काफी आकर्षित करने लगी है। प्रखंड क्षेत्र के पुरैनी, योगीराज, नरदह, नयाटोला, भटौनी, बंशगोपाल, कहर टोली, फुलपुर चन्दा, औराय, सपरदह, ओरलाही, बघवा-दियरा, गणेशपुर-दियरा, डुमरैल के अलावे अन्य मस्जिदों में रमजान के अंतिम जुमा को अलविदा के नमाज में नमाजियों की काफी भीड़ देखी गयी। इस बाबत योगीराज के अताऊर रहमान चिस्ती अलकादरी ने कहा कि रमजान सब्र, पाकिजगी, समर्पण और और इबादत का संदेश देते हैं। उन्होंने जिसने भी रमजान का पूरा रोजा रखा और इबादत की उसे जहन्नम की आग से दूर रखा जायेगा। ईद की नमाज के पूर्व हर व्यक्ति को फितरे की रकम अदा कर देनी चाहिए। रमजान का आखिरी दस रोजा काफी महत्वपूर्ण होता है। इसमें पांच रात शब्र-ए-कद्र की रात होती है। जो ताक रातों का 21, 23, 25, 27 एवं 29वीं रमजान की रातें हैं। इसकी एक रात हजार माह की रातों से अफजल है। इसलिए आखिरी आशरा का इस्तकबाल पूरी तवज्जोह से करना चाहिए। रमजान के आखिरी आशरे की हर रात को इबादत करने वालों पर फरिश्तें अल्लाह की नेअमत की बरसात करते हैं। प्रखंड क्षेत्र में ईद मनाये जाने की तैयारी जोरों पर है।