स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा
मधेपुरा, संवाद सहयोगी : स्वास्थ्य व्यवस्था में बेहतर सुधार को लेकर शुक्रवार को सिविल सर्जन डा. एनके विद्यार्थी ने अपने कार्यकाल में जिले से आए नर्स ग्रेड ए को स्वास्थ्य संबंधी नई-नई जानकारी प्रदान कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की समीक्षा किया।
सिविल सर्जन डा. विद्यार्थी ने जिले के सभी नर्स ग्रेड ए को बुलाकर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के सही संचालन की जानकारी प्राप्त किया। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई प्रकार की जानकारी प्रदान किया। डा. विद्यार्थी ने सभी नर्स ग्रेड ए से बारी-बारी से उनके पदस्थापित स्वास्थ्य संस्थानों में उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी प्राप्त किया। साथ ही उनके कार्य दक्षता की भी जांच किया।
सिविल सर्जन डा. विद्यार्थी ने कहा कि अपने-अपने दायित्व का सही तरह निर्वहन करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने में आप सभी पूर्ण सहयोग करें। मौके पर डा. अशोक कुमार वर्मा, डीपीएम मो. इमरान आदि मौजूद थे।