अपने बेटे की लाश पाने को लेकर भटकती रही मां
बिहारीगंज (मधेपुरा), संवाद सहयोगी : आठ वर्षीय नमन कुमार की मौत ट्रैक्टर की ठोकर से होने के दूसरे दिन बाद उसकी लाश परिजनों को मिली जिसे पुलिस पोस्टमार्टम हेतु मधेपुरा भेज दिया।
मामला है क्या : बिहारीगंज के कुस्थन निवासी रतन पासवान निकट के ही ईट भट्ठा में मजदूरी का कार्य करता है। 17 अप्रैल के एक बजे उसका आठ वर्षीय पुत्र अपने घर से पिता का खाना लेकर भट्ठा की ओर गया। इसी बीच मिट्टी से लदे ट्रैक्टर द्वारा ठोकर लगने से बगल के गढ्डे में गिरने से उसकी मौत हो गयी।
घटना के बाद : मृतक की माता व उसका चाचा बच्चे को अपने कब्जे में लिया। लेकिन उसकी मां के कथनानुसार उसकी गोद से उसके बेटे की लाश को जबरन प्रमोद एवं कृत्र कुमार लेकर मकई की ओर भाग गया। उसके पीछे-पीछे मृतक की माता भागती रही पर बेटे का लाश नहीं दी। इस खींचातानी में मृतक के चाचा का कमीज भी फट गयी।
क्या कहती है पुलिस : बिहारीगंज एसएचओ राजेश कुमार ने पूछने पर बताया कि घटना के दूसरे दिन उसे जानकारी दी गयी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वहीं मृतक की माता ने पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न खड़ा किया।