विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब मधेपुरा में बर्ड फ्लू की दस्तक!

By Edited By:
Published: Tue, 12 Mar 2013 08:17 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 12 Mar 2013 08:18 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

निप्र, शंकरपुर (मधेपुरा) :

अब पूर्णिया के पड़ोसी जिले मधेपुरा में बर्ड फ्लू ने दस्तक दी है। शंकरपुर प्रखंड के जीरवा मधैली पंचायत में बर्ड फ्लू से एक पॉल्टी फार्म में 500 मुर्गे-मुर्गियों की मौत हो गई। यद्यपि, पशु चिकित्सक बर्ड फ्लू की बात को खारिज कर मौत का कारण डायरिया बता रहे हैं। घटना से पंचायत में दशहत का माहौल है।

जीरवा मधैली पंचायत के वार्ड नम्बर 12 निवासी फार्म मालिक मोहम्मद ताहिर ने बताया, रविवार को अज्ञात बीमारी ने मुर्गे-मुर्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। पहले दिन 100 मुर्गे-मुर्गियां मर गई। जबकि मंगलवार को अचानक 400 से अधिक मुर्गे-मुर्गियों की मौत हो गई। इससे उन्हें लाखों रुपये की क्षति पहुंची है। पशु चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बताया, मुर्गे-मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू के चलते नहीं हुई है बल्कि डायरिया की चपेट में आने से हुई है।

--------------------

बॉक्स :-

फोटो फाइल 12 पीआरएन-1 कैप्शन- मुर्गी मारने के लिए जाता किलिंग दस्ता

---------------

पूर्णिया में अबतक 5539 मुर्गे दफन

-मुर्गा छिपाने पर होगी कार्रवाई, बरामदगी पर वसूले जाएंगे जुर्माने

जागरण प्रतिनिधि, पूर्णिया : बर्ड फ्लू का संक्रमण रोकने के लिए पूर्णिया में तीसरे दिन सोमवार को 3107 मुर्गे मारे गए। जबकि 171 अंडे व 1735 किलो पाल्टी सीडस नष्ट किए गए। तीन दिनों के अभियान में अबतक कुल 5539 मुर्गे मारे जा चुके हैं। जबकि कुल 979 अंडे व 1876 किलो पाल्टी सीडस जमीन में दफन किए गए।

अभियान के तीसरे दिन पीड़ित मुर्गी पालकों के बीच 98422 रुपये मुआवजे के तौर पर बांटे गए। तीन दिनों में अब तक 181689 रुपये का भुगतान पीड़ितों के बीच किया जा चुका है। किलिंग टीम का मानना है कि बर्ड फ्लू होने की घोषणा बाद प्रभावित कई इलाकों में कई लोग मुर्गियों को छिपा रखे हैं। ताकि जिला प्रशासन की कार्रवाई से बचा जा सके। जिला प्रशासन ने ऐसे सभी लोगों को अपने मुर्गे एवं अंडे किलिंग टीम के सदस्यों को सौंप मुआवजा राशि 12 मार्च तक ले लेने का निर्देश जारी किया है। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ न सिर्फ कार्रवाई की जाएगी बल्कि उनके ठिकाने से मुर्गा बरामद होने पर जुर्माने भी वसूले जाएंगे। पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. धमेन्द्र ने कहा, ऐसे लोगों के खिलाफ अगर आवश्यकता पड़ी तो पुलिस बल का प्रयोग कर उनके ठिकाने से मुर्गो को निकाल उन्हें नष्ट करने का काम किया जाएगा।

--------------------

तीन दिनों में मारी गई मुर्गियां

9 मार्च - 1216

10 मार्च -1216

11 मार्च - 3107

---------------

नष्ट किए गए अंडे

9 मार्च - 597

10 मार्च -211

11 मार्च- 171

--------------

मुआवजा राशि

9 मार्च- 48210-

10 मार्च-35037

11मार्च - 98422

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।